छत्तीसगढ़

नियानार चौक बाईपास मार्ग में दुर्घटना,टिप्पर ने बाइक सवार को मारी ठोकर

 

बाइक सवार की मौत, टिप्पर चालक फरार

 

नियानार (जगदलपुर)नरेंद्र कश्यप भारत सत्ता सवांददाता।परपा थाना अंतर्गत नियानार बाईपास चौक में गंभीर दुर्घटना की खबर आई है । पुलिस सूत्रों के अनुसार बाईपास चौक में वाहन टिप्पर ने तेजगति से बाइक सवार को ठोकर मार दी है जिससे बाइक सवार की मौत हो गई है वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है दुर्घटना की जानकारी बाद परपा पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुचकर आगे की कार्यवाही में जुट गई ।

 

ब्रेकर नही होने को लेकर ग्रामीणों में शिकायत

 

 

विदित हो एक तरफ जहां रोड से ब्रेकर हटाये जाने चौक से इस तरह की दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ने को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब चौक के तरफ ब्रेकर था तो दुर्घटना भी कम होता था ब्रेकर हटाए जाने के बाद अब दुर्घटना बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button