जगदलपुर शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुचे महामहिम राज्यपाल जी को भाजपा पदाधिकारी

BY-Naveen shrivastava

जगदलपुर–भाजपा जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ सुश्री अनुसूईया उइके जी को ज्ञापन देने पहुचे,जिसमे कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि हम कब्जा धारियों को निःशुल्क पट्टा प्रदाय करेंगे।नगर निगम जगदलपुर क्षेत्र में काबिज नजूल भूमि स्थानीयो को शासन प्रशासन द्वारा जबरन हटाने की कार्यवाही की जा रही है।साथ ही इन्हें उन्ही जमीन पर काबिज रहने के एवज में जमीन को 150 % मूल्य अदा कर रजिस्ट्री करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है।नजूल भूमि पर कब्जाधारियों ने अपने क्षमता अनुसार अपना आशियाना बना रखा है इन्हें हटाया जाना या इनके ऊपर दबाव बनाकर 150% मूल्य में रजिस्ट्री करवाने के लिए प्रशासन द्वारा बाध्य करना गलत है।ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके जी से भाजपा नगर मंडल जगदलपुर द्वारा आग्रह किया गया कि नजूल भूमि में वर्षो से कब्जाधारियों को कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार निःशुल्क पट्टा प्रदाय किया जाए,कब्जाधारियों के ऊपर किसी भी प्रकार का प्रशासनिक दबाव विस्थापन एवम रजिस्ट्री का ना डाला जाए।राज्यपाल महोदया से नगर भाजपा द्वारा आग्रह किया गया कि कब्जाधारियों को पट्टा प्रदाय करवाने हेतु निर्देशित किया जाए, इस अवसर पर महामंत्री संग्राम सिंह राणा,आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनोहर दत्त तिवारी,शैलेन्द्र भदौरिया,आशुतोष पाल, राकेश तिवारी,कमल पटवा,अभय दीक्षित,अतुल सिम्हा,शशिनाथ पाठक,ममता पोटाई,शशि नाग,गणेश काले,प्रकाश झा,मनोज जंगम,शैलेश श्रीवास्तव,रोशन झा सहित नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button