एनएमडीसी के वादाखिलाफी को लेकर 11 मार्च को मुक्ति मोर्चा का एक दिवसीय धरना


संपूर्ण बस्तर लोकसभा से पहुंचेंगे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
धरना से बस्तर हित की बात नहीं बनी तो, बस्तर बंद एवं एनएमडीसी नगरनार प्लांट का घेराव-नवनीत चांद
जगदलपुर।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा बस्तर बस्तरवासियों के प्रति एनएमडीसी के वादाखिलाफि को लेकर 11 मार्च को लोकसभा स्तर पर पहुंचे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन करने जा रही है।
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख सयोजक एवं नेता बस्तर बेटा नवनीत चांद ने उक्त जानकारी देते हुए जारी विज्ञप्ति में कहा है कि, बस्तर में रहने वालों आम जनता के साथ युवा बेरोजगारों एवं बस्तर के प्रति अपना जिम्मेदारी को लेकर एनएमडीसी की वादाखिलाफी पर जिम्मेदारों में जो चुप्पी है यह आश्चर्यजनक और बस्तर के सहज विकास के लिए असहज है बस्तर के आम जनता को धोखे में रखा जा रहा है ?
नवनीत ने कहा है, इस वादा खिलाफी को लेकर लंबे समय से मुक्ति मोर्चा अपनी बातों को सामने रखते आ रही है बस्तर के युवा बेरोजगारों की समस्या को भी इस विषय मे उठा रही है।उन्होंने कहा कि, यह समस्या समूचे बस्तर की है इसीलिए बस्तर लोकसभा स्तर पर हम वादा खिलाफी को लेकर अपनी बात रखने मुक्ति मोर्चा एनएमडीसी में धरना प्रदर्शन करेगी, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख सयोजक ने कहा है कि, इस धरना से बस्तर वासियों के हक में सामने बात नहीं आएगी तो मुक्ति मोर्चा को आगे बढ़कर बस्तर बंद के साथ एनएमडीसी का घेराव करेगा हमारा उद्देश्य है कि जनता को उसका अधिकार प्राप्त हो और सभी स्तर पर बस्तर का सहज विकास हो सके। हमारी मांगे मुख्य रूप से नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट के रिक्त पदों एवं प्लांट से उत्पन रोजगार ,स्वरोजगार में बस्तर के बेरोजगारों ,सभी वर्ग के व्यापारियों को प्राथमिकता की अनिवार्यता,बस्तर की बेहतर स्वास्थ्य हेतु सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी शिक्षा व्यवस्था हेतु ,सहभागिता,बस्तर की खेल प्रतिभा को निखारने हेतु स्पोर्ट्स एकेडमी,बस्तर जिला के सभी ग्राम एवं शहरी वार्ड विकास ,मेला हेतु जगदलपुर – नगरनार विकास प्राधिकरण के माध्यम से। वार्षिक विशेष राशि आबंटन किया जाए।



