नारायणपुर युवा कांग्रेस ने किया मोदी/योगी सरकार का पुतला दहन

अपने नेता राहुल,प्रियंका जी के साथ की गई धक्का-मुक्की के विरोध में जमकर किया उग्र प्रदर्शन
जगदलपुर।प्रदेश युवक कांग्रेस के ऊर्जावान युवा अध्यक्ष पूर्ण चंद पाढी जी के निर्देश और प्रदेश महासचिव एवँ सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के मार्गदर्शन में नारायणपुर जिला युवक कांग्रेस के द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक बलात्कार की शिकार मनीषा वाल्मीकि की परिवार से मिलने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी और महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी को योगी सरकार की पुलिस ने बर्बरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए रोकने का प्रयास कर धक्का-मुक्की किया और जमीन पर गिरा दिया जिसके विरोध में स्थानीय सर्किट हाउस के समीप में भाजपा सरकार के खिलाफ नरेंद्र दामोदर मोदी/योगी का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
सत्तालोभी भाजपा की गुंडागर्दी खुलेआम दिख रही है जिसकी जितना निंदा की जाए कम है पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से भाजपा की तानाशाही रवैया के खिलाफ विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है मोदी जी यह जान ले सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं नारायणपुर जिला अध्यक्ष अमित भद्र के ने कहा कि भाजपा ने जो आज हरकत की है उसके पूरे देश में तीव्र निंदा हो रही है भाजपा ने विपक्षी पार्टी की आवाज को कुचलने और दबाने का प्रयास किया राजनीतिक पार्टियों को यह शोभा नहीं देता इस घटना की घोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है कांग्रेस के राष्ट्रीय अदाओं के साथ योगी सरकार की पुलिस ने जो कायर ना हरकत की उसे उसका जवाब अवश्य दिया जाएगा आज पूरे देश के युवा इस कायर ना हरकत की घोर शब्दों में निंदा करते हैं।
जिसमे मुख्य रूप से नारायणपुर युवा कांग्रेस प्रभारी सुशिल मौर्य,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित भद्र,नगर के युवा पार्षद विजय सलाम,एल्डरमैन किरण वड्डे,शहर अध्यक्ष अनुराग पांडेय,विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम,पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष जय वट्टी,रोशन खत्री,NSUI जिला अध्यक्ष उमेश कर्मा,सुक्कू सलाम,आनंद नाग,दिनेश,पंकज ठाकुर,धनेंद्र राजपूत,सांसद सोसल मीडिया प्रतिनिधि बस्तर संभाग अनुराग महतो,जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान,प्रदेश सहसचिव जाहिद हुसैन,जगदलपुर विधानसभा उपाध्यक्ष शहज़ाद हुसैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



