छत्तीसगढ़

सम्मेलन में विधायक ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान

कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत हासिल होती है जीत-द्वारिकाधीश

 

 

बोकरामुड़ा खुर्द में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल हुए खल्लारी विधायक

बागबाहरा। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कोमाखान ब्लाक के ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत के बदौलत उन्हें विधानसभा में प्रचंड मतों से दूसरी बार जीत मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ ही कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलेगा।

आज शनिवार को कोमाखान ब्लाक के ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव थे। ग्राम पहुंचने पर विधायक श्री यादव का ग्रामवासियों के साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। बाद इसके पूजा-अर्चना पश्चात विधायक श्री यादव ने समारोह का शुभांरभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की जान और पहचान होती है। कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पर हमें चुनावों में विजयी मिलती हैं। जिस तरह जीत के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण होती हैं ठीक उसी तरह एक-एक बूथ भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। लिहाजा पार्टी का कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होता है। पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत दूसरी बार विधानसभा क्षेत्र का सेवा करने का मौका मिला है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य मंगलराम ठाकुर, यशोदा सहदेव मांझी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तुलाराम ठाकुर, ईश्वर ध्रुव, विद्याधर मांझी, गणेश सेन, पुरूषोत्तम साहू, पुनीत साहू, मोहन ठाकुर, बालसिंग निषाद, कुशोराम गोड़, डमरूधर गोड़, तुलेश्वर मांझी, रसोमती मांझी, तुलने मांझी, उर्मिला मांझी, चमार नेताम, हरकराम, भोजराम साहू, यशोदा, भागबती, निरंजन ठाकुर, परमेश्वर मांझी, हंसराज मांझी, हीरमोतीन मांझी, ताराचंद ठाकुर, ओमप्रकाश निषाद, केशर ठाकुर, गाडाराम ठाकुर, चैतराम सबर, नारायण मांझी, दशरथ मांझी, गणेशराम मांझी, हेमंतो मांझी, चेतन मांझी, नरेंद्र मरकाम, कपूरचंद नेताम, गौतम देवांगन, सोमनाथ साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button