छत्तीसगढ़

सचिव संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने द्वारिका यादव


महासमुंद। जिला सचिव संघ की बैठक में संगठन के सक्रिय सचिव द्वारिका यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। श्री यादव के मनोनयन पर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष जताया है।
पिछले दिनों जिला सचिव संघ की बैइक सराईपाली में हुई। जिसमें पांचों विकासखंडों के सचिव संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से सचिव द्वारिका यादव को संगठन का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं हरीश मानिकपुरी को जिला सचिव नियुक्ति किया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने उन्हें मिली जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए कहा कि संघ के सदस्यों ने जो दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुनील साहू, संरक्षक पुनीत सिन्हा, नेहरू पटेल, नरेश पटेल, चंद्रप्रताप ठाकुर, मुरली साव, श्रीमती नेहा उपाध्याय, कृष्णा चौहान, सत्येंद्र चंद्राकर, चक्रधर साहू, मोहित साव, नारायण साहू, द्वारिका निषाद, हरिदास, बंशी पटेल, चिंतामणी साहू, शंकर साहू, त्रिभुवन कोसरे, मोतीराम, डेविड मन्नाडे, प्रेमलता, माधुरी सूर्यवंशी, अजय भोई आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button