पंजाब सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने किया राजीव का भव्य स्वागत

 

 

 

 

 

जगदलपुर।पंजाब सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित स्वागत वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मान. राजीव शर्मा जी का समाज के गणमान्य नागरिको, पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा अभूतपूर्व भव्य किया गया।

स्वागत सत्कार से अभिभूत होकर श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो जिम्मेदारियां मुझे राज्य सरकार के द्वारा सौंपी गई है उसमें आप सभों की सहभागिता मेरे लिए अहम है समाज का एक एक शख्स ताकत बनकर मेरे साथ नहीं चलेंगे तब तक अपने जिम्मेदारियों को पूर्ण कर पाना असंभव होगा बस्तर के हित के लिए सकारात्मक सोच के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना है। पंजाब सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि आप की नियुक्ति पूरे समाज का गौरव है इससे समाज के सभी सदस्य अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे हैं तथा आपको जो दायित्व वह जिम्मेदारियां सौंपी गई है उसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए विश्वास जताया। श्री शर्मा ने कहा कि आपने बुलाया इतना सम्मान दिया उसके लिए मैं हृदय की गहराईयों से आपका आभारी होकर कृतज्ञता से धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Back to top button