राष्ट्रीय

पार्टियां तोड़ने के लिए कभी बाल ठाकरे हिंदुत्व का इस्तेमाल नही किया,आदित्य का भाजपा पर निशाना

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे ने हिंदुत्व का इस्तेमाल कभी भी अन्य राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए नहीं किया था। आदित्य मुंबई में पार्टी के का कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

 

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के सहयोगियों को जांच एजेंसियां इसलिए निशाना बना रही हैं, क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर का था कि विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का आदेश गलत है।

 

 

जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक धड़े ने शिवसेना (अविभाजित) से बगावत कर ली थी और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। इसके बाद शिवसेना के विभाजन को लेकर दोनों धड़ों ने दबदल विरोधई कानून के तहत एक दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के सामने याचिका दी थी।

नार्वेकर ने हाल ही में अपने आदेश में हा था कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है और उन्होंने किसी भी धड़े के किसी भी विधायक को अयोग्य नहीं ठहराया था।

 

Related Articles

Back to top button