जिनके कारण युवक ने अपने आपको लगाईं थी आग उन्हें पुलिस करे गिरफ्तार , अब नहीं रहा युवक इस दुनिया में — जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

BY-Naveen Shrivastava

घटना को एक से दो दिन हो जाने के बाद भी नहीं हुआ था एफ.आई.आर ।लेट लतीफ़ से फिर एफ आई आर। मृतक के बयान अनुसार इस घटना का जिम्मेदार कौन पुलिस को है पता त्वरित करे गिरफ्तार हो दंडात्मक कार्यवाही – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

जगदलपुर ।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की जगदलपुर पूर्व में हुए आत्महत्या के प्रयास में युवा दूकान दार की इलाज दौरान दर्दनाक मौत हो गया ।जिनके कारण युवक को ऐसा कदम उठाना पड़ा वे लोग आखिर क्यों रहे आज़ाद बस्तर पुलिस से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी पहले इस पर भी निवेदन कर चुकी है की इस पैसे लेन देन से त्रस्त होकर युवक दूकानदार बाकायदा आरोपियों का नाम लेकर आत्महत्या करने का किया था प्रयास बड़ी दुःख के साथ बताना पड रहा है की अब वह युवक हमारे बिच नहीं रहा*

आखिर कब तक रसूख़दार लोग ऐसे गरीबो को ब्याज में पैसा देके जबरन पैसा उगाई करने में पीछे नहीं हटते आखिर कार दूकानदार को पैसा वापसी के लिए इतना मजबूर होना पड़ा की वो अपने आप को आत्मदाह करने तक के बारे में सोच लिए और अपने आपको आग भी लगा लिया और आखिर कार अब वो सो गया अब वो भाइ इस दुनिया में नहीं रहा लेकिन किसी को क्या फर्क पड़ेगा अब फिर से यही लोग जिनके कारण यह दुकानदार मौत को गले लगाया वहीं लोग फिर से किसी को अपने धंदा के लिए ब्याज में पैसे देंगे फिर से मूल से जय्दा ब्याज वसूलेंगे सक्षम व्यक्ति रहा तो ठीक नहीं तो फिर से इन रसूकदारों द्वारा ऐसी ही प्रताड़ित अपमानित कर अपना पैसा वसूली करेंगे और यह सिलसिला चलता रहेगा

मृतक अपने बयान में कोई रोहित शर्मा और मेघा शर्मा का नाम ले रहा है जो दो लोग है और धरमपुरा निवासी है मृतक को न्याय दिलाने हेतु बस्तर पुलिस यह दो शर्मा जिनका नाम मृतक बार बार अपने बयान में ले रहा है इन्हे तुरंत गिरफ्तार करे और न्याय का परिचय देवे

Related Articles

Back to top button