BREAKING NEWS: एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने किया बडा़ ऐलान

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच अहम बैठक हुई। दोनों राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।
एकनाथ शिंदे शाम 7.30 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा।



