भाजपा के युवा कार्यकर्ता जयदीप की रमन सिंह एवं पार्टी को दी अपनी बधाई

जय श्री राम के जबरदस्त नारे और आतिशबाजी के बीच पहुंचे बधाई देने
रायपुर,रज्जाक खान।चुनाव के बाद अब परिणाम आ गए हैं भाजपा ने बहुमत हासिल कर ली है और अब सरकार बनाने चेहरे पर मोहर लगने की बारी है ऐसे में पार्टी में जश्न के माहौल बीच सक्रीय कर्मठ कार्यकर्ता श्री जयदीप चक्रवर्ती ने राजनांदगांव से विजयी श्री रमन सिंह को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुंदर कलाकृति भेंट की है।
युवा कार्यकर्ता श्री जयदीप साथियों के साथ आतिशबाजी और जय श्री राम के नारे के साथ श्री रमन सिंह को बधाई देने पहुंचे जहां जमकर आतिशबाजी की गई और मुहं मीठा भी कराया गया इस अवसर पर श्री जयदीप ने पार्टी के सभी छोटे-बड़े वरिष्ठ एवं जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चयन के सवाल पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व इसके लिए है। इस अवसर पर जबरदस्त उत्सव का उत्साह का माहौल चारों तरफ देखने को मिला।



