छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया लाखों रुपए का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 80 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। बोराई चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गए दोनों आरोपी एमपी के रहने वाले हैं।

दरअसल धमतरी एसपी प्रशान्त ठाकुर के निर्देशन में शुक्रवार को थाना प्रभारी बोराई राजेश जगत और पुलिस टीम नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही कर रही थी, तभी ओडिशा की तरफ से आते एक ट्रक को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोका गया। चेक करने पर दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में गतिविधि संदिग्ध लगी। ट्रक की तलाशी लेने पर चार अलग-अलग बोरियों में 80 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपए है।

Related Articles

Back to top button