भिलाई: गुंडागर्दी करने वाला पार्षद और उसका बेटा गिरफ्तार

भिलाई नगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई चुनावी वाद विवाद में पार्षद और पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट हुई, मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और थाने के अंदर ही पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने सतपाल सिंह के साथ मारपीट और पुलिसकर्मियों साथ धक्का मुक्की करने वालेअब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना से आहत पीड़ित सतपाल सिंह ने आज सुबह सेक्टर-10 मार्केट मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और टावर पर चढ़े सतपाल सिंह को उतारने के प्रयास किया गया ।लगभग एक घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा काफी प्रयास किया गया लेकिन टावर पर चढ़ा व्यक्ति नहीं माना। और देखते देखते लोगो की भीड़ हुजूम खड़ा हो गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस ने प्रार्थी सतपाल सिंह के मामले कल बयान लिया है, बयान के बाद घटना घटित करने वालों की गिरफ्तारी करने की बात कही पुलिस ने सतपाल को टावर से नीच उतारा गया है।



