राष्ट्रीय

लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

बेंगलुरु के कोथनूर पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े ने अपने घर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल की सौमिनी दास (20) और केरल के अभिल अब्राहम (29) के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार को उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। पुलिस के अनुसार,सौमिनी दास शादीशुदा थी और बेंगलुरु में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसका परिचय अभिल अब्राहम से हुआ, जो एक नर्सिंग होम में काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई और प्यार में तब्दील हो गया। दोनों बेंगलुरु के बाहरी इलाके में डोड्डागुब्बी गांव के एक फ्लैट में एक साथ रहने लगे। सौमिनी दास ने अपने पति से कहा था कि वह अब उसके साथ नहीं रह सकती और अपने नए साथी के साथ जीवन बिताना चाहती है। रविवार दोपहर को उसके पति का फोन आया था और बाद में पता नहीं चला कि दंपत्ति के बीच क्या साजिश हुई। पड़ोसियों ने दंपत्ति का शोर और चीखें सुनी थीं। जब तक वे उन्हें बचाने के लिए दौड़े, तब तक सौमिनी दास की जलकर मौत हो चुकी थी। उसके साथी अभिल अब्राहम को विक्टोरिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन रविवार रात को जलने के कारण उसकी मौत हो गई। कोथनुरु पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button