छत्तीसगढ़

बिरजू तारम की हत्या का भाजपा राजनीतिकरण कर रही

भाजपा लाशों और बच्चों का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए कर रही

 

 

 

 

रायपुर। भाजपा बिरजू तारम की लाश पर घृणित राजनीति कर रही प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है जिस प्रकार से भाजपा के नेता बिरजू तारम की नक्सल हत्या पर राजनीति कर रहे उससे साफ लग रहा कि भाजपा इस दुखद हत्या का चुनावी लाभ लेना चाह रही है। बिरजू तारम की हत्या में भाजपाई षड्यंत्र के एंगल की भी जांच होनी चाहिये। कहीं यह हत्या राजनैतिक लाभ के उद्देश्य से नही हुई है, इस पहलू का अन्वेषण आवश्यक है। कांग्रेस चुनाव आयोग से भी बिरजू तारम की हत्या के लिए भाजपाई एंगल की जांच की मांग करेगी ।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है जो चुनावी लाभ के लिए मासूम बच्चों के मन में जहर घोल सकती है, वह कुछ भी कर सकती है, भाजपा के द्वारा साजा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए बच्चों का दुरुपयोग करते हुए उनसे साम्प्रदायिकता का जहर उगलवाया है। कांग्रेस इस मामले की चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। भाजपा के खिलाफ एफआईआर भी कराएगी।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा चुनाव में हार को देख कर तिलमिला गयी है। वह साम्प्रदायिकता और वैमनस्यता फैला कर चुनाव लड़ने लगी है। भाजपा के बड़े नेता और प्रदेश के नेता राज्य के जनसरोकारों के मुद्दों पर बात करने में डर रहे है। भाजपा को पता है भूपेश सरकार ने पांच सालों में इतने जनकल्याणकारी काम किये है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ एक शब्द भी जनता स्वीकार नही करेगी, इसीलिए अब भाजपा जहर उगलने लगी है। भाजपा भूल रही छत्तीसगढ़ में जहर की खेती नहीं होने वाली जनता, भाजपा की कुचाल को समझ गयी है भाजपा अबकी बार दहाई के अंक पर भी नही पहुंचेगी।

 

 

Related Articles

Back to top button