FEATURED

विकास और सुविधा के विस्तार के लिए समर्पित विधायक मोतीलाल साहू ने किया 12 महत्वपूर्ण कार्यों का भूमि पूजन

रायपुर। जनहित के कार्यों को लेकर समर्पित ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू अपने क्षेत्र में विकास एवं सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार सक्रिय हैं इसी तारतम्य में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु रायपुर नगर निगम,जोन 09 के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लगभग 01 करोड़ 39 लाख 32 हजार रुपये की लागत से विभिन्न मदों के 12 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

विधायक श्री साहू के दूरवर्ती सोच के चलते क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधा मिली है विकास को लेकर संकल्पित वर्तमान सरकार के विकास कार्यों को लेकर चलती रही है। क्षेत्र के लिए सड़क,नाली,रंगमंच,अतिरिक्त कक्ष,शेड निर्माण,सामुदायिक भवन,आंगनबाडी भवन सहित अनेक जनहित की परियोजनाएँ शामिल हैं,जो क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।

उक्त कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ जी,जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू जी,पार्षद खेम कुमार सेन जी,श्री मोहन साहू जी,देवदत्त द्विवेदी जी,जोन आयुक्त,जोन अधिकारी सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित रहे।*

Related Articles

Back to top button