डुप्लीकेट इंजन आइल के करोबार का राजफाश,दबिश में ड़ेढ़ लाख का नकली आइल बरामद

राजधानी रायपुर में नकली इंजन ऑयल खपाने के बिजनेस का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल, टिकरापारा इलाके के आधा दर्जन दुकानो में छापा मारकर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये का नकली इंजन ऑयल बरामद किया है। मामले में ऑयल खपाने वाले आठ दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। जब्त नकली ऑयल कैस्ट्रॉल ब्रांड कंपनी के नाम पर बेचा जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक साकेत नगर, खोराबार, गोरखपुर (उप्र) निवासी दिलीप कुमार एडी एंड रिस्क मेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर सीनियर इनवेस्टिकेशन ऑफिसर के पर कार्यरत है। कैस्ट्रॉल लिमिटेड कंपनी ने उन्हें ब्रांड एडी को उसकी नकली बिक्री कर रहे उत्पादों को रोकने के लिए मार्केट सर्वे करने और नकली बेचते हुए पाये जाने पर उचित कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया है।

रायपुर में बड़ी मात्रा में कंपनी के नकली ऑयल बेचने की शिकायत मिलने पर दिलीप शुक्रवार को टिकरापारा पुलिस थाना पहुंचे। उन्होंने कुछ दुकानदार द्वारा नकली कैस्ट्रॉल इंजन ऑयल बेचने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस टीम ने साथ जाकर नकली कैस्ट्रॉल ऑयल बेचते राजू आटो सेंटर, नंदी चौक, नरेंद्र ऑटो पार्ट्स गभरापारा, यूएस ट्रेडर्स पचपेडी नाका, सैफू आटो सेंटर नेहरू नगर के दुकान में दबिश दी।

मौके पर पाया गया कि दुकानदार नकली कैस्ट्रॉल इंजन आइल को असली बताकर एवं नकली ट्रेड मार्क लगाकर बेच रहे हैं। मामले में आठ दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 63 एवं ट्रेड मार्क अधिनियम 104 के तहत कार्यवाइ की गई। जिन दुकानदारों पर केस दर्ज किया गया, उनमें राजू ऑटो सेंटर, नंदी चौक के मालिक राजेश राजपूत, नरेंद्र आटो गभरापारा के मालिक संतोष देवांगन, यूएस टेडर्स, पचपेड़ी नाका के मालिक मो. असरफ अंसारी, सैफ आटो नेहरू नगर के मालिक तहकी कुरैशी शामिल हैं।

राजू आटो सेंटर के मालिक राजेश राजपूत के कब्जे से नौ सौ एमएल पैकिंग में आठ डिब्बे में नकली कैस्ट्रॉल एक्टिव इंजन, कैस्ट्रॉल एक्टिव 800 जीटी एक्स एक लीटर पैकिंग में चार डिब्बे, कैस्ट्रॉल एक्टिव 800 एमएल पैकिंग में दो डिब्बे, यूज इंजन आयल 69 लीटर बरामद किया। मौके पर ही प्लास्टिक कट्टों में डालकर पुलिस द्वारा ने उसे जब्त कर लिया।

इसी तरह नरेंद्र आटो गभरापारा के मालिक संतोष देवांगन के पास से कैस्ट्रॉल एक्टिव एक लीटर पैंकिंग में चौबीस डिब्बे, कैस्ट्रॉल एक्टिव एक लीटर के चार डिब्बे, इंजन आयल 65 लीटर, यूए ट्रेडर्स पचपेड़ीनाका के मालिक मो. असरफ अंसारी से 900 एमएल पैकिंग में 76 डिब्बे, कैस्ट्रॉल जीटी एक्स एक लीटर पैकिंग में नौ डिब्बे, बोतल कैप कैस्ट्रॉल दो पीस, कैस्ट्रॉल एक्टिव कूपन 14 पीस, सैफ ऑटो नेहरू नगर के मालिक तहकी कुरैशी ए कैस्ट्रॉल इंजन आइल 29 डिब्बे, 900 एमएल भरा हुआ बरामद किया गया

Related Articles

Back to top button