महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण किया

कोरोना वारियर्स किया सम्मानित
रायपुर। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने 72वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम व्हाइट हाउस परिसर में ध्वजा रोहण किया ।महापौर, सभापति,आयुक्त ने भारत माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी उपस्थित निगम जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। महापौर ने सभी राजधानीवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कोरोना काल के दौरान नगर निगम mu रायपुर के सफाई मित्रों, अधिकारियों,कर्मचारियों की जनसेवा को अद्वितीय निरुपित किया।

महापौर ने कोरोना काल के दौरान जनसेवा के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने पर एनयूएलएम के अंतर्गत 31 कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदत्त देकर सम्मानित किया।

इनमें जानकी निषाद, कीर्ति निषाद,संध्या तिर्की,रचना मिश्रा,जमीला अली,हेमलता यदु, दीपा चंद्राकर,कल्पना सागर, तनुश्री,विंदेश्वरी साहू,दीपक यादव,योगेश्वरी साहू,शिवानी शर्मा, पूर्णिमा चंद्राकर,ममता राजपूत, दीप्ती दुबे,विनिता पाण्डेय,रमा साहू,बिनु पाठक, अमृता दीवान, श्यामा जायसवाल,निशा साहू, स्मृति साहू, मोनिका सिंघाड़े,नंदिनी साहू, श्रद्धा गोदरे,हेमलता बघेल,सीमा चतुर्वेदानी,मोहित दुबे,चंद्रिका वर्मा और प्रीति चेटीयार सम्मिलित हैं।
समारोह में सभापति प्रमोद दुबे,आयुक्त सौरभ कुमार, संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग अध्यक्ष सुंदर जोगी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौड़, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता आमोद सिन्हा, निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पुलक भट्टाचार्य, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक एसके सुंदरानी सहित बड़ी संख्या में नगर निगम रायपुर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।




