FEATUREDNews

56 साल के शख्स ने 32 साल महिला पार्टनर की गला रेतकर की हत्या, फिर टुकड़े-टुकड़े कर कुकर में पकाया…

मुंबई। लिव-इन रिलेशनशिप में महिला पार्टनर के दिल दहलाने वाली मौत का एक और मामला महाराष्ट्र से सामने आया है. ठाणे में मीरा भयंदर में एक 56 साल के शख्स ने 32 साल की महिला लिव इन पार्टनर की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने लाश के टुकड़े-टुकड़े कर कुकर में पकाकर ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया था.

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज साहनी ने 3-4 दिन पहले अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी थी, और उसके बाद उसने पेड़ काटने वाले कटर से उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाला. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के शरीर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला और बाद में उन्हें ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया था. पुलिस ने घटनास्थल से महिला के शरीर के 12-13 टुकड़े बरामद किए गए हैं.

डीसीपी, मुंबई पुलिस जयंत बजबाले ने बताया कि पुलिस को मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी से एक महिला की कटी हुई लाश मिली है. यहां एक कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है. आगे की जांच चल रही है.

Related Articles

Back to top button