छत्तीसगढ़
महिला ने की दूसरी महिला की हत्या, फिर थाने में किया सरेंडर

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में एक महिला ने दूसरी महिला की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के बलंगी पुलिस चौकी अंतर्गत नवाटोला का है।
जानकारी के मुताबिक, नवाटोला की रहने वाली महिला फूलकुंवर पंडो (35 वर्ष) शुक्रवार को अपने खेत में रोपा लगाने के लिए धान का बीड़ा लेने गई थी। दोपहर में वापस घर लौट रही थी। रास्ते में उसे गांव की महिला हिरमनिया पंडो (42 वर्ष) मिली, जो शराब के नशे में धुत थी। हिरमनिया ने फूलकुंवर के साथ गालीगलौज करनी शुरू की। इससे फूलकुंवर को गुस्सा आ गया और उसने हिरमनिया पर गंड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।



