सड़क पर मिली युवती की लाश , दुपट्टे से बंधे थे पैर ,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ में सड़क पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती के पैर को दुपट्टे से बांधा गया था। सड़क पर शव मिलने के बाद इलाके के लोग इसे लेकर अपनी-अपनी तरफ से कयास लगने लगे हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। घटना बालोद जिले की है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे युवती का शव पड़ा मिला। लोगों की नजर जब उसपर पड़ी तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

एडिशनल एसपी प्रज्ञा मंडावी ने बताया कि युवती के चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की गई है। युवती ने नाइटी पहन रखी थी। मामले की जांच की जा रही है। युवती की पहचान हुई है। इसको लेकर उसके परिजनों को बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

युवती का शव सड़क पर कैसे आया? इस बात को लेकर भी कई तरह की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि एक शख्स बाइक पर युवती का शव लेकर आया था और फिर सड़क पर फेंक कर फरार हो गया। यह भी कहा जा रहा है कि युवती का किसी से विवाद हुआ था और फिर उनकी हत्या हुई है।

Related Articles

Back to top button