छात्रा से बलात्कार के मामले में एक शिक्षक गिरफ्तार

राजनांदगांव।राजनांदगांव जिले के घुमका ब्लाक में एक शिक्षक ने क्लास रूम में छात्रा से बलात्कार किया| पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है|
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक ने छात्रा को पढ़ाई के लिए क्लास रूम में नोट्स देने के बहाने बुलाया था| घटना के बाद जब छात्रा रोते हुए स्कूल से बाहर निकली तो ग्रामीणों की नजर गई|
मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई भी की|
घुमका ब्लाक के चंवरढाल हायर सेकंडरी स्कूल में अध्यापनरत शिक्षक दुर्गेश यादव ने छात्रा को नोट्स देने के बहाने मोबाइल पर कॉल किया। उसे शुक्रवार को अकेले स्कूल बुलाया।
छात्रा जब स्कूल पहुची तो वहां शिक्षक और उस के अलावा कोई और नहीं था। दुर्गेश छात्रा को क्लास रूम में ले गया। जहां उसे डरा धमकाकर बलात्कार किया।
इधर घटना के बाद जब छात्रा रोते हुए स्कूल से बाहर निकली तो ग्रामीणों की नजर गई| इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को घेरकर स्कूल में घंटों रखा। शिक्षक दुर्गेश की जमकर धुनाई भी की| पीडिता के परिजनों को खबर की|
बताया गया कि छात्रा के परिवार वाले दूसरे गांव गए हुए थे। देर शाम शिक्षक के माफी मांगने और पीड़िता के घर जाने की जिद को देखते हुए ग्रामीणों ने शिक्षक दुर्गेश को छोड़ दिया।
शनिवार को पीड़िता छात्रा के परिजन आसपास के ग्रामीणों के साथ घुमका थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया। छात्रा ने अपने साथ हुए बलात्कार की पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक दुर्गेश यादव के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल खुले नहीं हैं| शिक्षक मोबाईल पर पढ़ा रहे है| हायर सेकंडरी स्तर के छात्र-छात्रओं की परीक्षा लिखित में होनी है|



