छत्तीसगढ़
वार्ड में बेहतर कार्यो के लिए आंध्र समाज ने किया पार्षद राजेश रॉय का सम्मान


जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।गंगानगर वार्ड के ऊर्जावान निरन्तर सक्रिय पार्षद श्री राजेश राय वार्ड में कार्ययोजना और आम वार्डवासियों के बीच बेहतर तालमेल के लिये जाने जाते है काम को रचनात्मक ढंग के साथ करने के अपने कार्यकाल में उन्होंने वार्ड में विकास और सुविधाओं को बहाल करने ध्यान दिया है ।
उनके इसी तरह के बेहतरीन कार्य जैसे सड़क निर्माण सफाई एवं वार्ड की सुंदरता के लिए आंध्र समाज के सदस्यों के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया ।विदित हो कि आंध्र समाज के लोग समाज एक सदस्य के जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे ।गंगानगर वार्ड में जो सड़क निर्माण नाली सफाई चमचमाती सड़क को देखकर गंगानगर वार्ड के पार्षद राजेश राय जी के मेहनत और लगन को देखते हुए उनका सम्मान किया गया ।



