राष्ट्रीय

ऑनलाइन फ्रॉड एप का शिकार हुए मृतक भूपेंद्र, परिजनों और दोस्तों को अश्लील फोटो भेजी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामूहिक आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। मृतक भूपेंद्र विश्वकर्मा की सुसाइड नोट से आत्महत्या की सच्चाई सामने आई है। भूपेंद्र विश्वकर्मा ऑनलाइन फ्रॉड एप का शिकार हुए थे।

टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर ऑनलाइन जॉब का लिंक आया था। तुरंत पैसा कमाने के कारण भूपेंद्र ने जॉब ज्वाइन की। शुरुआत में प्रॉफिट के साथ कंपनी ने एक्स्ट्रा पैसे भी दिए। बाद में काम का प्रेशर कंपनी की तरफ से दिया जाने लगा। भूपेंद्र की सिविल खराब होने से बैंक से लोन नहीं मिला। उन्होंने ऑनलाइन कंपनी से ही लोन लिया और कंपनी पर पानी की तरह पैसा लगाया। इस बात का उल्लेख सुसाइड नोट में किया है।

ऑनलाइन एप कंपनी की तरफ से भूपेंद्र को लोन का पैसा लौटाने की धमकियां आने लगी थी। भूपेंद्र को बार-बार लोन के पैसे वापस करने के लिए कंपनी ने धमकाना शुरू कर दिया था। जुलाई में कंपनी ने भूपेंद्र का कॉल डिटेल और फोन हैक कर लिया था। फोन हैक करने के बाद कंपनी ने परिजनों और दोस्तों को भी अश्लील फोटो भेजी और धमकी देने लगे थे। परिजनों के अनुसार रिश्तेदारों को भी पैसे मांगने के लिए फोन किए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button