राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्वालियर में

ग्वालियर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने एकदिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर ग्वालियर आएंगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू सेना के विशेष विमान से सुबह यहां स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया हवाईअड्डे पर पहुंचेंगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रशासन, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे हवाईअड्डे से ‘जयविलास पैलेस’ पहुंचेंगी। राष्ट्रपति यहां उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी।
इसके बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू दोपहर में यहां स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीएम) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दीक्षांत समारोह के बाद श्रीमती मुर्मू शाम को वापस लौट जाएंगी।

Related Articles

Back to top button