राष्ट्रीय

श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में दो मरे, 29 घायल

कोलम्बो.  श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी प्रांत अंबनपोला शहर में सोमवार को एक बस की सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि मृतकों की उम्र 32 और 71 वर्ष है और घायलों को उपचार के लिए पास के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह दुर्घटना घटी है और आगे की जांच जारी है।
इससे पहले पूर्वी श्रीलंका में रविवार को एक बस के नदी में गिर जाने से 10 यात्रियों की मौत हो गई थी और लगभग 40 अन्य घायल हो गए। मध्य श्रीलंका में एक अन्य सड़क दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना का कारण बस सड़क से फिसल कर पलट गयी थी।

Related Articles

Back to top button