भाजपा कांग्रेस दोनों ही ठगा,वर्षों से ग्राम पंचायत कुटुमसर, मांझीपाल में ना बिजली ना सड़क ना पीने को पानी – नरेन्द्र भवानी

आप नेता ने कहा – सरकार कुटुमसर कांग्रेस वेली से लाखो कमा रही लेकिन कुटुमसर में दिया तले अंधेरा
जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव। आम आदमी पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भवानी लगातार गांव- गांव ,वार्ड- वार्ड अपनी जन समस्या पर संवाद यात्रा कर रहे हैं।गत 7 जुलाई को यह यात्रा पहुंचा ग्राम पंचायत कुटुमसर और मांझीपाल मे जहां विकास और समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से खुलकर चर्चा होगी ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं आप नेता नरेंद्र भवानी के सामने रखी।
संवाद यात्रा के दौरान नरेंद्र भवानी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दशकों से ग्रामीणों का मौलिक अधिकारो का हनन भाजपा और कांग्रेस करते आई है। कुटुमसर की हालत को लेकर उन्होंने कहा कि कई दशकों से यहाँ के ग्रामीण ऐसी ही बेबस जीवन जीने को मजबूर है यहां सड़क तक नहीं है हाल यह है की गांव के अंदर इस वक्त राशन वाहन तक अंदर नहीं जा सकती किसी भी ग्रामीण का तबियत बिगड़ा तो एम्बुलेंस तक नहीं जा सकेगी यह बेहद जरुरी सुविधा होता है पहुँच मार्ग सड़क जब तक सड़क की सुविधा आम जनता को नहीं मिल सकेगी तो बाकि सुविधाओ का परिकल्पना करना केवल और केवल बेवकूफ़ बनाने जैसा कृत्य है ।
उन्होंने आगे कहा कि कुटुमसर मे राशन दूकान, आँगनबाड़ी, स्कुल सब कुछ आजु बाजू है पर हाल यह है की वहां पहुंचने के लिए कीचड़ भरे रास्ते,गोटी पथरो से भरा मार्ग है किसी भैंस के तबैले जैसा हाल है,राशन दूकान से ग्रामीण अगर राशन लें भी ले तो घर लेजाने मे होती है बेहद परेशानी, पेय जल की है समस्या जैसे तैसे अपना जीवन यापन कर रहे ग्रामीण।
भवानी ने बताया कि मांझीपाल जाने हेतु हाइवे से एंट्री पाइंट का हालात है खराब कीचङो से पसरा हुवा मार्ग गांव के अंदर लोगो को पेय जल की समस्या बिजली कट से बेहद परेशान है ग्रामीण स्कूलों मे बच्चों की सही तरीके से भर्ती तक नहीं हो पा रहे ऐसे घटिया बेकार व्यवस्था बनाये हुवे कांग्रेस की सरकार बेहद निंदनीय है।
आप नेता भवानी ने कहा कि अगर थोड़ा भी शर्म जिला प्रशासन को जिम्मेदार स्थानीय विधायक को है तो कम से कम ग्रामीणों का मुलभुत सुविधा पर उनका मौलिक हक अधिकार दिलाये सडक, पेयजल, बिजली कट, स्वास्थ्य सुविधा, यह बेहद जरुरी कार्य करें।



