छत्तीसगढ़

नगरनार संयंत्र को लेकर मोदी की गारंटी,शाह का वादा बस्तर वासियों के लिए सिर्फ षडयंत्र और छलावा -जावेद खान 

 

माई दंतेश्वरी का जयकारा लगाकर माई दंतेश्वरी के भक्तों को छल गये मोदी-शाह -जावेद खान

 

जगदलपुर/

 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केन्द्र सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार को नगरनार इस्पात संयंत्र के 50.79% हिस्सेदारी को बेचने की तैयारी की मीडिया में छपी खबरों को आधार बनाकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार को आड़े हाथों लिया है,जावेद ने विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बस्तर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी सभाओं में बस्तर की जनता को नगरनार इस्पात संयंत्र को लेकर किये गये वादों और गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा है केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह माई दंतेश्वरी की पावन धरा में आकर माई दंतेश्वरी का जयकारा लगाकर बस्तर वासियों को विश्वास दिलाया था कि नगरनार इस्पात संयंत्र का विनिवेशीकरण नहीं किया जाएगा, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल झूठ फैला कर गए हैं नगरनार इस्पात संयंत्र में सिर्फ बस्तर के लोगों का अधिकार है और किसी का अधिकार नहीं है जिसके झांसे में आकर भोले-भाले बस्तरवासियों ने ना केवल विधानसभा चुनाव में अपितु लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाई परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,देश के गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश की भाजपा सरकार अपने स्वभाव के अनुरूप बस्तरवासियों को एक बार फिर से छलने,बस्तर वासियों के साथ विश्वासघात करने का कार्य कर रहे हैं।

जावेद ने कहा मीडिया के माध्यम से यह जानकारी निकल कर आ रही है कि फिर से एक बार नगरनार इस्पात संयंत्र के विनिवेशीकरण की तैयारी केन्द्र सरकार का इस्पात मंत्रालय कर रहा है, जिसके लिए बकायदा इस बार नगरनार स्टील प्लांट के 50.79% हिस्सेदारी को बेचने की रूपरेखा बनाई जा रही है,केन्द्रीय वित्त मंत्रालय अगले दो माह में वित्तीय बोलियां भी आमंत्रित करने जा रहा है जो सीधे-सीधे बस्तरवासियों की भावनाओं के साथ विश्वासघात और माई दंतेश्वरी की धरा में आकर झूठ बोलते का घोर पाप को भी दर्शाता है।

जावेद ने कहा जबसे विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने हैं तब से यह बात हम कहते आ रहे हैं कि प्रदेश को एक कठपुतली मुख्यमंत्री मिले हैं जो कहते जरूर हैं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है परंतु उनके इंजन का संचालन भी मोदी-शाह के आवास से होता है जिसका जीता-जागता उदाहरण नगरनार इस्पात संयंत्र के विनिवेशीकरण की तैयारी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुंह में दही जमाकर बैठना है,आज केवल विष्णु देव साय ही नहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव संहित बस्तर के अन्य 7 भाजपाई विधायक और बस्तर भाजपा के नेतागण भी मुंह में दही जमाकर बैठ गये हैं और विनिवेशीकरण में अपना मौन समर्थन देकर बस्तर के साथ हो रहे विश्वासघात में भागिदार बन रहे हैं।

जावेद ने कहा बस्तरवासियों के साथ विश्वासघात को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इन्हें बस्तर की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी आज बस्तर के भाजपाई नेताओं का यह भी चेहरा बस्तर की जनता के सामने उजागर हो गया है कि ये किस तरह अपनी मातृभूमि का सौदा होते देखते हैं और ऐसा करने वालों को अपना मौन समर्थन देते हैं। यदि बस्तर के भाजपा नेताओं के अंदर थोड़ी भी बस्तर के प्रति नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को चुनाव के दौरान बस्तर की जनता से किए वादों को याद दिलाना चाहिए और होने वाले विनिवेशीकरण की सूची से नगरनार इस्पात संयंत्र का नाम हटवाकर हो रहे महापाप को रोकना चाहिए।

Related Articles

Back to top button