आवाज उठाओ समस्या भगाओ अभियान : मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के नेता नवनीत चांद के नेतृत्व में पहुंचा अनुकूल देव वार्ड -संगीता सरकार

वार्ड वासियों ने क्षेत्रीय विधायक ,नगर सरकार की कार्यशैली पर नराजगी की व्यक्त ,मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस समाधान की पहल के लिए करेगा सयुक्त संघर्ष -नवनीत चांद
जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में एवं अजीत जोगी युवा विंग संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह, व अड्डावाल मंडल अध्यक्ष संगीता सरकार की संयुक्त अध्यक्षता में “आवाज उठाओ समस्या भगाओ” अभियान पहुंचा शहर के अनुकूल देव वार्ड, वार्ड वासियों से किया गया जनसंवाद और समस्याओं पर रोष व्यक्त करते हुए समाधान हेतु संयुक्त संघर्ष का किया गया ऐलान। वार्ड वासियों ने बताया कि, क्षेत्रीय विधायक, शहर की महापौर ,स्थानीय पार्षद और निगम के आला अधिकारियों के समक्ष अनुकूल देव वार्ड वासियों ने चुनावी वादों को याद दिला समस्याओं के समाधान का कई बार गुहार लगाने के पश्चात भी आज परियंत तक उनकी लचर कार्यशैली के चलते वार्ड की समस्याएं वर्तमान में भी जस की तस पड़ी हुई है ।जिससे वार्ड वासियों के अंदर अपने जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए गए वादाखिलाफी के चलते रोज लगातार व्याप्त हो रहा है। वार्ड वासियों ने कहा कि, लचर सफाई व्यवस्था ,पेंशन प्रकरणों कल लंबे समय से लंबित होना ,मूलभूत सुविधाओं के नाम पर नाली शुद्ध पेयजल ना मिलना ,वर्षों से आशियाना बनाकर रह रहे लोगों को पट्टा वितरण किए जाने के वादे के पश्चात भी आज तक मालिकाना हक ना देना, जैसे बड़े मुद्दों पर लगातार वार्ड वासियों के साथ विश्वासघात हो रहा है। उक्त समस्याओं को सुनकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि, नगर सरकार, क्षेत्रीय विधायक एवं नगर सरकार के समस्त जनप्रतिनिधि, विभागीय जिम्मेदारों के साथ, मात्र दलपत सागर पर संपूर्ण ध्यानाकर्षण कर नई-नई योजनाओं के तहत कार्य करने की तरफ अग्रसर है। परंतु शहर के किनारे के लगे हुए वार्डो की वास्तविक स्थिति देखकर यह लगना लाजमी है। कि चुनाव के वक्त जो वादे क्षेत्रीय विधायक नगर सरकार के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए गए थे। वह सभी वादे जमीन पर झूठे या तो गायब देख रहे हैं। गरीबों को आशियाना देने के नाम पर पट्टा वितरण के बड़े-बड़े वादे नगरी निकाय चुनाव के दौरान क्षेत्रीय विधायक के द्वारा स्थानीय पार्षद को जिताने के लिए किए गए प्रचार के दौरान बड़े जोर शोर से दौरा कर किया गए थे ।आज नगर सरकार के बने 3 साल और क्षेत्रीय विधायक के निर्वाचित हुए 4 साल बीत रहे हैं। परंतु शहर के गरीबों को उनके आशियाने का मालिकाना हक आज पर्यंत तक प्राप्त नहीं हुआ ,सफाई व्यवस्था पूरी तरह से कोमा में चली गई है। यह कहना इसलिए गलत नहीं है कि ,जहां एक तरफ स्वच्छता की रैंकिंग के लिए नगर सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा बड़े-बड़े दावे अखबार के बयान और विज्ञापन के माध्यम से किए जा रहे हैं। वह वार्डो की गलियों में घूमने से दिखाई नहीं देते ,नाली का भरा होना ,कचरो का सड़कों पर पड़ा होना ,और मवेशियों का सड़कों पर विचरण करना इस बात का संकेत है। कि नगर सरकार की सफाई , गोठन व्यवस्था पूर्णता चौपट हो चुकी है। यही कारण है कि,” आवाज उठाओ समस्या भगाओ अभियान” के तहत जब बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा जनता से जनसंवाद कर समस्याओं को जाना जा रहा है। तो ज्यादा से ज्यादा मुद्दे सफाई व्यवस्था को लेकर आ रहे हैं।इसलिए ,बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के अनुकूल देव वार्ड के पदाधिकारियों के नेतृत्व में आगामी दिनों में वार्ड वासियों की समस्या के समाधान हेतु संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा और तब तक संघर्ष किया जाएगा जब तक की समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कदम नगर सरकार स्थानीय जनप्रतिनिधि ना उठा ले ,इस अभियान के दौरान अजीत जोगी युवा मोर्चा संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह, आडवाल मंडल अध्यक्ष संगीता सरकार,सुमति दास,ओम मरकाम,धन सिंग बघेल,आदि वार्ड के सम्माननीय निवाशी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




