भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत शहर के अयोध्या नगर पहुंचे संसदीय सचिव
मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव पहल का दिया आश्वासन

-
महासमुंद। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शहर के वार्ड नं तीन अयोध्या नगर पहुंचकर नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान नागरिकों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने वार्ड में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया।
आज शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने वार्ड तीन में पहुंचकर नागरिकों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान नागरिकों ने ट्रांसफार्मर लगाने सहित मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने इस दिशा में उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इसी तरह गंदे पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंधन करने मांग पत्र सौंपा। नागरिकों की समस्याओं का संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने निराकरण करते हुए उनकी मांगों की ओर उचित कार्रवाई की बात कही। इस दौरान प्रमुख रूप से कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, चमनलाल साहू, एल कुरील, शिवकुमार साहू, रामकुमार साहू, सरजूदास मानिकपुरी, सुरेश यादव, राजेश्वर चंद्राकर, राजेश्वर खरे, मुरली वर्मा, रामानंद ध्रुव, चंद्रमणि चंद्राकर, बलराम साहू, लक्ष्मीकांत सिन्हा, शिव पटेल, शिव कोशरे, श्रीमती रेखा आचार्य, श्रीमती रमौतीन साहू, श्रीमती सक्सेना, श्रीमती खरे, अनिल दुबे, अमित सक्सेना, कमलेश ध्रुव, श्री सोनवानी, श्री मन्नाडे, श्री ठाकुर, कमल दीवान, महेश कुमार ध्रुव, संत राम साहू, ललित कुमार साहू, जीवन लाल दीवान, केवल सिन्हा आदि मौजूद रहे।
0000000000000



