छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अब बनी किसानों की गले की हड्डी –भरत कश्यप

मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के युवा लोहंडीगुड़ा नेता भरत ने कहा – सम्बंधित

प्रशासन पहले किसानों को पात्र अपात्र होने की जानकारी दें और सम्मान निधि वसूले

 

 

 

जगदलपुर ।लोहंडीगुड़ा बस्तर छेत्र के जनता कांग्रेस जे पार्टी एवं मुक्ति मोर्चा के युवा नेता भरत कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नगदी से जूझते ,बीज- खाद आदि खर्चे की चिंता में लगे सीमांत किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही थी परंतु अब यही सम्मान निधि को लेकर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है ।उन्होंने कहा कि लोहंडीगुड़ा में किसानों को अपात्र बताकर सम्मान सम्मान निधि की राशि वसूली जा रही है जिससे छेत्र के किसानों के लिये नई समस्या खड़ी हो गई है।

 

श्री भरत ने आगे कहा है कि लोहंडीगुड़ा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से राहत मिलती थी अब यही निधि उनके लिये आफत निधि बन गई है क्षेत्र के किसानों को अपात्र बताकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि वसूली करने नोटिस थमा दिया गया है और आनन-फानन में राशि जमा करने कहां गया है ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर किसान अपात्र हैं तो उनके खाते में उक्त निधि की राशि ही क्यों भेजी गई श्री भरत ने कहा कि अब जब बरसात का मौसम सामने हैं और किसानों को जमीन और फसल को लेकर तैयारी करना है ऐसे में उनसे उन्हें अपात्र बताकर सम्मान निधि वसूली किया जा रहा है जो अब किसानों के गले की हड्डी बन गई है उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें ?श्री भरत ने कहा कि जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस विषय में तकनीकी जानकारी नहीं होने के चलते भी किसानों को अनेक तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अगर किसान अपात्र है तो उनके खाते में राशि क्यों डाली जा रही और या फिर उन्हें क्या किसी तरह से इस बात की जानकारी दी गई है अगर नहीं तो गांव के किसान जिन्हें हजारों में वसूली का नोटिस आया है वह कैसे जमा करें कहां से राशि लाए उन्होंने कहा कि इस विषय में संबंधित प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ किसानों की मौजूदा समस्या को समझने के साथ उनसे वैचारिक रूप के तकनीकी जानकारी देकर करना चाहिये ताकि इस तरह की कोई समस्या ही नहीं आए कि पहले आप राशि दे दें फिर उसे पात्र अपात्र के हैं ठहराए?

Related Articles

Back to top button