छत्तीसगढ़ में आज में मिले 1069 नये कोरोना मरीज,रायपुर में सबसे ज़्यादा 175 संक्रमित सामने आए

रायपर ,छत्तीसगढ़ में बुधवार को 1069 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। राहत की बात है कि 1470 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 11939 हो गई है। 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने रात 8 बजे की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी की है। प्रदेश में आज 28831 लोगों की जांच की गई है। इनमें रायपुर जिले से सर्वाधिक 175 मरीजों की पहचान हुई है। दुर्ग जिले से 118, बिलासपुर से 92,राजनांदगांव से 83, रायगढ़ से 75, कोरबा से 59,सरगुजा से 50,जांजगीर-चांपा से 49 मरीजों की पहचान हुई है। शेष जिलों में संख्या कम है। नारायणपुर और बीजापुर जिले में एक भी मरीज नहीं मिले हैं



