विमान में अचानक बेकाबू हुआ पाक यात्री

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की पेशावर-दुबई फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा के दौरान ही पाकिस्तानी यात्री अचानक अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। पहले तो उसने विमान की सीटों पर मुक्के बरसाना शुरू कर दिया और फिर उसके बाद विमान की खिड़कियों को भी जोर जोर से लात मारने लगा। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों के बीच दहशत छा गई। विमान के क्रू मेंबर ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह क्रू मेंबर्स के साथ भी बहस करने लगा।

फ्लाइट संख्या पीके- 283 में हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 14 सितंबर को फ्लाइट संख्या पीके-283 में हुई थी। एजेंसी ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी यात्री सबसे पहले क्रू मेंबर्स के साथ बहस करता है और फिर अचानक अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर देता है। विमान में सीटों में तोड़फोड़ और धक्का देने के बाद उसने विमान की खिड़कियों को भी लात मारने की कोशिश की। फिर अचानक अपना चेहरा नीचे करके फर्श पर लेट गया। जब फ्लाइट में मौजूद कुछ क्रू मेंबर्स ने उसे समझाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया।

पाक एयरलाइंस ने किया ब्लैकलिस्ट

बौखलाए पाकिस्तानी यात्री को काबू में करने के लिए पाकिस्तानी यात्री को विमानन कानून के अनुसार उसकी सीट से बांध दिया गया। प्रोटोकॉल के मुताबिक फ्लाइट कैप्टन ने दुबई के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से तत्काल संपर्क किया और विमान के क्रू मेंबर्स और यात्रियों के लिए सुरक्षा की मांग की। दुबई हवाई अड्डे पर उतरते ही यात्री को हिरासत में ले लिया गया। पाकिस्तानी एयरलाइन ने यात्री को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

Related Articles

Back to top button