31 जनवरी 2021 तक हाता किक्रेट मैदान को जगदलपुर शहर के खिलाड़ियों के लिए समर्पित करने प्रतापदेव वार्ड की पूर्व पार्षद श्रीमती उमा मिश्रा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।

BY-Navin Shrivastava

पूर्व पार्षद श्रीमती उमा मिश्रा ने अपने प्रेषित पत्र में लिखा है कि जगदलपुर शहर की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य पूर्व विधायक माननीय श्री संतोष बाफना जी ने अपने कार्यकाल में युवाओं के प्रति दायित्वों का निर्वहन करते हुए वित्तीय वर्ष 2015-16 में हाता किक्रेट मैदान के लिए जीर्णोद्धार कार्य स्वीकृत करवाये थे। एवं इससे पूर्व भी अपनी परिकल्पना अनुसार मैदान में 04 नग फ्लड लाइट लगवाने की व्यवस्था भी उन्हांेने ही की थी। ताकि शहर का युवा वर्ग जो रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिताओं से वंचित था उन्हें इसका लाभ प्राप्त हो सके। किन्तु राज्य में सरकार बदलने के बाद मैदान के जीर्णोद्धार कार्य अब इस कदर कछुआ गति से चल रहे है कि, मैदान को संवारने का काम अब तक अधूरा ही पड़ा हुआ हैं। जिसका खामियाजा जगदलपुर शहर की युवा पीढ़ी को भुगतना पड़ रहा है।

इतना समय बीतने के बाद जहाॅ अब तक सारे कार्य पूर्ण हो जाने थे, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण मैदान की स्थिति जस की तस बदहाल बनी हुई है। जिसके कारण शहर में खेल व खिलाड़ियों का विकास ही रूक गया है। और खेल मैदान के अभाव में प्रतिभावान खिलाड़ी निराश होकर खेल से अपना मुंह मोड़ रहे हैं।

यदि विभाग द्वारा सही समय पर हाता किक्रेट मैदान को शहर के खिलाड़ियों को सौंप दिया गया होता तो शायद हमारे युवाओं को अपना हुनर का प्रदर्शन करने के लिए जद्दोजहद नहीं करना पड़ती।

पत्र में पूर्व पार्षद ने कलेक्टर बस्तर से आग्रह किया है कि जगदलपुर शहर के युवाओं की खेल प्रतिभा पर विभागीय उदासीनता के कारण जो ग्रहण लगा हुआ है कृपया 31 जनवरी 2021 के पहले हाता किक्रेट मैदान शहर की युवा पीढ़ी को समर्पित करने का कष्ट करें। ताकि शहर के युवाओं की खेल गतिविधियाॅ पुनः प्रारंभ हो सकें। यदि इस संबंध में उचित कार्यवाही नहीं की गई तो मुझे मजबूर होकर शहर के युवाओं के लिए आंदोलन करने को विवश होना पडे़गा।

Related Articles

Back to top button