भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से उम्मीदवारों की सूची जारी की

साल 2023 के आखिरी में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इन चुनाव को साल 2024 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. भले ही इन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है लेकिन, बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में मध्यप्रदेश के 39 उम्मीदवारों और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों नाम घोषित किए गए हैं. मध्य प्रदेश में बीजेपी जहां सत्ता में हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ में वह विपक्ष में है.
बीजेपी ने मध्यप्रदेश की सबलगढ़, चाचौड़ा, छतरपुर और जबलपुर पूर्व विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है. सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत, सुमावली से अदला सिंह कंसना, गोहद (एससी) से लाल सिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेंद्र सिंह लम्बदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकुट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ से हीरासिंह श्याम प्रत्याक्षी हैं.
विधानसभा नाम कैंडिडेट का नाम
बड़वारा धीरेंद्र सिंह
बरगी नीरज ठाकुर
जबलपुर पूर्व अचल सोनकर
शाहपुरा (अनुसूचित जनजाति) ओमप्रकाश धुर्वे
बिछिया (अनुसूचित जनजाति) विजय आनंद मरावी
बैहर(अनुसूचित जनजाति) भगत सिंह नेताम
लांजी राजकुमार कर्राये
बरघाट (अनुसूचित जनजाति) कमल मस्कोले
गोटगांव (अनुसूचित जनजाति) महेंद्र नागेश
सौंसर नानाभाऊ मोहोड़
पाढ़ुर्णा (अनुसूचित जनजाति) प्रकाश उइके
मुल्ताई चंद्रेशखर देशमुख
भैंसदोही (अनुसूचित जनजाति) महेंद्र सिंह चौहान
भोपाल उत्तर आलोक शर्मा
सोनकच्छ (अनुसूचित जाति) राजेश सोनकर
महेश्वर (अनुसूचित जाति) राजकुमार मेव
कसरावद आत्माराम पटेल
अलीराजपुर नागर सिंह चौहान
पेटलवाद निर्मला भूरिया
झाबुआ भानू भूरिया
कुक्षी (अनुसूचित जनजाति) जयदीप पटेल
धरमपुरी (अनुसूचित जनजाति) कालू सिंह ठाकुर
राऊ मधु वर्मा
तराना (अनुसूचित जाति) ताराचंद गोयल
घाटिया (अनुसूचित जाति) सतीश मालवीय
छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी के उम्मीदवार की लिस्ट
विधानसभा का नाम कैंडिडेट का नाम
प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी
भटगांव लक्ष्मी राजवाड़े
प्रतापपुर (अनुसूचित जनजाति) शकुंतला सिंह पोर्थे
रामानुजगंज (अनुसूचित जनजाति) रामविचार नेताम
लुंद्र (अनुसूचित जनजाति) प्रबोज भौंज
खरसिया महेश साहू
धर्मजागढ़ (अनुसूचित जनजाति) हरिशचंद्र राठिया
कोरबा लखनलाल देवागन
मरवाही (अनुसूचित जनजाति) प्रणव कुमार मरपच्ची
सारायपाली (अनुसूचित जनजाति) सरला कोसरिया
खल्लारी अलका चंद्राकर
अभानपुर इंद्रकुमार साहू
राजिम रोहित साहू
सिहावा (अनुसूचित जनजाति) श्रवण मरकाम
दौंडी लोहारा (अनुसूचित जनजाति) देवलाल हलवा ठाकुर
पाटन विजय बघेल (दुर्ग सांसद)
खैरागढ़ विक्रांत सिंह
खुज्जी गीता घासी साहू
मोहला-मानपुर (अनुसूचित जनजाति) संजीव साहा
कांकेर (अनुसूचित जनजाति) आशाराम नेताम
बस्तर मनीराम कश्यप



