गोपालपुर-मुस्की और अछरीडीह-अछोली मार्ग पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल
संसदीय सचिव के प्रयास से मिली पौने 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति


महासमुंद। कोडार नाला में गोपालपुर-मुस्की और अछरीडीह-अछोली मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल सहित पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से पौने 12 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति मिली है। पुल व पहुंच मार्ग के लिए स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोडार नाला पर गोपालपुर-मुस्की तथा अछरीडीह-अछोली मार्ग में पुल निर्माण व पहुंच मार्ग निर्माण की लगातार मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने गोपालपुर-मुस्की मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण व पहुंच मार्ग के लिए छह करोड़ 61 लाख 9 हजार रुपए तथा अछरीडीह-अछोली मार्ग में उच्चस्तरीय पुल व पहुंच मार्ग निर्माण के लिए पांच करोड़ 12 लाख 96 हजार रुपए की स्वीकृति दिलाई है। जिस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, ओमप्रकाश यादव, डॉ विजय चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, दुष्यंत चंद्राकर, संतोष साहू, अश्वनी गिलहरे, जितेंद्र चंद्राकर, टोमन सिंह ध्रुव, हेमलाल यादव, देवसिंह यादव, श्रीराम ध्रुव, रवींद्र चंद्राकर, प्रह्लाद ध्रुव, मंशाराम विश्वकर्मा, पंचराम साहू, रामनारायण चंद्राकर, सुरेश दुबे, मनीराम, प्रताप साहू, मो नूर अली, बसन्त जोशी, प्यारे दीवान, तिलक चंद्राकर, मोहन यादव, गोवर्धन रैला, शिवकुमार भारद्वाज, घनश्याम निषाद आदि ने आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button