संसदीय सचिव के समक्ष महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश कांग्रेस प्रवेश करने वालों का गमछा पहनाकर किया गया पार्टी में

 

महासमुंद। कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत बेमचा सहित शहर की महिलाओं व पुरूषों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों का गमछा पहनाकर कर पार्टी में स्वागत किया गया।

आज मंगलवार को ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच के नेतृत्व में महिलाएं संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जताई। बाद इसके मधु महिलांग, जानकी साहू, रामहीन साहू, सोनकुंवर सहू, लुकबाई साहू, फेंकन साहू, लीला बाई साहू, कुंवर बाई साहू, कमला ध्रुव, बिंदा साहू, परागा निषाद, बिसमत निषाद, कला बाई, कमला निषाद, ईश्वरी निषाद, सुजवंतीन बाई, दामिनी ध्रुव, राही ध्रुव, कमला चंद्राकर, राजेश्वरी चंद्राकर आदि ने कांग्रेस प्रवेश किया। इसी तरह वार्ड 15 व 27 से पहुंची महिलाएं संतोषी साहू, हेमलता साहू, चुनिया बाई साहू, मथुरा बाई साहू, पूजा यादव, वर्षा देवांगन, उमा ध्रुव ने कांग्रेस प्रवेश किया। सभी को गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल, सोमेश दवे, अजय थवाईत, कमल प्रजापति, भारती साहू, रवि सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button