स्वामी आत्मानंद विद्यालय तोकापाल में प्रवेश हेतु दावा आपत्ति सोमवार को

 

 

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव ।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में शासन से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र 2023 /24 के लिए भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार चालू कर दी गई है। प्राप्त निर्देश के अनुसार 5 मई तक फार्म भरने के निर्देश प्राप्त हुए थे। संस्था में पहली से नवमी तक कुल 65 सीट रिक्त हैं। इसके लिए 5 मई तक 203 फार्म प्राप्त हुए हैं।

6 मई को संस्था में प्राप्त ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म को पात्र अपात्र के रूप में नियमानुसार छांट लिया गया है तथा पात्र अपात्र की सूची संस्था में चस्पा कर दी गई है। इस सूची को संस्था में आकर अवलोकन किया जा सकता है।

संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र में जो संस्था में उपलब्ध है उसके अनुसार 8 मई सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दावा आपत्ति पर 8 तारीख को ही नियमानुसार संशोधित कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

10 मई 2023 बुधवार को सभी लोगों के समक्ष लॉटरी सिस्टम के द्वारा चयन प्रक्रिया की जावेगी। गत दिनों आयोजित आत्मानंद के प्राचार्यो की बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर भारती प्रधान ने सभी प्राचार्य को निर्देश दिये थे कि संपूर्ण चयन प्रक्रिया शासन से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार नियमानुसार पारदर्शिता पूर्ण तरीके से किया जावे।

Related Articles

Back to top button