भाजपा पर बघेल का पलटवार,हनुमान जी को लेकर न करें राजनीति

रायपुर।  सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर भगवान हनुमान को लेकर चल रहे बयानबाजी पर भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बजरंग बली की जय बोलने में हमें कोई तकलीफ नहीं है। भाजपा ने कभी प्रदेश में रामायण कराई, कौशल्या माता का मंदिर बनवाया? हमने यहां रामायण कराई है।

सीएम ने कहा कि हम न केवल रामायण करवा रहे हैं बल्कि पूरे राज्य के रामायण समिति को सम्मान स्वरूप 5 हजार रुपए भी दे रहे हैं। ये दोनों को एक न करें। बजरंग बली हनुमान जी हमारे आराध्य है। मोदी जी 40 प्रश कमीशन, अडानी, अरुणाचल प्रदेश हिंसा आदि पर क्यों नहीं बोल रहे? भाजपा  करप्ट लोगों की पार्टी बन गई है, इसके बारे में बोले पीएम मोदी।

बता दें बीते दिन नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा था कि बहुत सारे कांग्रेस नेता भाजपा के संपर्क में हैं, विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही वे सभी भाजपा का थामन थामेंगे। इस पर सीएम बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की चुटकी लेते हुए कहा कि वे पहले अपने नेताओं के संपर्क में रह लें। बस्तर में बैठक होती लेकिन वे ही गायब रहते हैं। भाजपा के जितने भी पुराने नेता है, चाहे व रमन सिंह हो, धरमलाल कौैशिक हो, या खुद नारायण चंदेल हो, सबको पीछे ढकेल दिया गया है।

Related Articles

Back to top button