छत्तीसगढ़ में आज 729 नये कोरोना मरीजों की पहचान, 10 मौते

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज 729 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 10 लोगों की मौत की खबर है। राजधानी रायपुर के लिए आज का दिन राहत वाला रहा, यहां कोई मौत नहीं हुई। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 8 हजार 60 है।
आज दुर्ग में 102, राजनांदगांव में 46, बालोद में 29, बेमेतरा में 11, कवर्धा में 1, रायपुर में 121, धमतरी में 21, बलौदाबाजार में 27, महासमुन्द में 40, गरियाबंद में 9, बिलासपुर में 85, रायगढ़ में 47, कोरबा में 17, जांजगीर चाम्पा में 31, मुंगेली में 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12, सरगुजा में 28, कोरिया में 20, सूरजपुर में 29, बलरामपुर में 6, जशपुर में 22, बस्तर में 6, कोंडागांव में 6, दंतेवाड़ा में 0, सुकमा में 2, कांकेर में 4, नारायणपुर में 3, बीजापुर में 0 एवं अन्य राज्य से 2 मरीज मिले।



