FEATURED

CGBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे कल जारी होंगे, सीएम विष्णु देव साय करेंगे परिणामों की घोषणा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे कल अपराह्न (दोपहर) 3 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार परीक्षा परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं करेंगे।

 

विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, परिणाम एसएमएस सेवा और अन्य पोर्टल्स के माध्यम से भी उपलब्ध रहेंगे।

 

बोर्ड द्वारा यह सूचना जारी की गई है कि सभी संबंधित स्कूलों को भी परिणाम की प्रति भेज दी जाएगी ताकि छात्र अपने संस्थानों से भी जानकारी प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Back to top button