राष्ट्रीय

48 लाख रुपए की अफीम के साथ तस्कर , एनसीआर- दिल्ली में करता था सप्लाई

बागपत जनपद के रटौल में थाना पुलिस ने शनिवार रात एक तस्कर को चार किलो अफीम साथ गिरफ्तार किया। वह असाम से अफीम लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया करता है। पकड़ी गई अफीम की कीमत चांदीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीओ प्रिता सिंह ने बताया कि चांदीनगर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को शनिवार देर शाम मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि पांची खट्टा पहलादपुर मार्ग पर अपने नलकूप पर एक तस्कर अफीम को बेचने के लिए खरीदने वाले खरीददारों के इंतजार में बैठा है। थाना प्रभारी ने रात में ही पुलिस टीम के साथ नलकूप पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ा गया तस्कर ढिकौली निवासी प्रदीप ढाका पुत्र रतन सिंह है। उसके कब्जे से पुलिस ने चार किलो अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 48 लाख रुपये की है।48 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी तस्कर जनपद गाजियाबाद में चोरी और एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी असाम से अफीम लाकर दिल्ली, गाजियाबाद व एनसीआर में सप्लाई किया करता था। वह कई साल से दिल्ली-एनसीआर में अफीम की सप्लाई कर रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button