दुनिया का सबसे खतरनाक ऑलराउंडर गुजरात टाइटन्स से जुड़ा, केन विलियमसन की लेगा जगह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के लिए गुजरात टाइटंस (GT) टीम ने चोटिल खिलाड़ी केन विलियमसन की जगह श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है। शनाका इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे फॉर्म में हैं। आईपीएल 2023 से पहले फैंस लगातार शनाका को इस लीग में शामिल करने की मांग कर रहे थे। अब फैंस की यह मांग पूरी हो गई है और शनाका बहुत जल्द गुजरात की ओर से मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे।

शनाका का यह पहला ही आईपीएल सीजन होगा। इससे पूर्व वह हाल ही में भारत दौरे पर सीमित ओवर की क्रिकेट सीरीज में शतक जमाकर चर्चा में आए थे। शनाका श्रीलंका के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के कप्तान हैं और एक विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जे साथ साथ बेहतरीन डेथ ओवर गेंदबाज भी हैं। शनाका ने हाल ही में भारत में अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज में 62.00 की औसत और 187 के स्ट्राइक रेट से तीन पारियों में 124 रन बनाए थे।

गुजरात ने शनाका के साथ उनकी बेसप्राइज 50 लाख रुपये में करार किया गया है। वह नीलामी में नहीं बिके थे। विलियमसन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 31 मार्च को पहले मैच में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। विलियमसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं गुजरात टाइटंस को बाकी सत्र के लिए शुभकामना देता हूं। काश मैं आपके साथ खेल पाता, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। मैं प्रशंसकों को भी उनके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाऊंगा।’

सनाका ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 50 वनडे, 86 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। उनके पास 65 फ़र्स्ट क्लास और 140 लिस्ट-ए मुकाबलों का भी अनुभव है। 31 साल के शनाका ने 86 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में 21.1 की औसत और 121.59 की स्ट्राइक रेट से 1,329 रन बनाए हैं। 74 के उच्च स्कोर के साथ शनाका ने अब तक 5 अर्धशतक भी जमाए हैं। गेंदबाजी में शनाका ने 21.12 की औसत और 8.01 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/16 का रहा है।

Related Articles

Back to top button