युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर बहन के प्रेमी को मार डाला

कवर्धा। युवक और उसके प्रेमिका ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना लोहारा थाना के अंतर्गत अचानकपुर की है। थाना से मिली जानकारी अनुसार गिरधर कौशिक निवासी बम्हनी की हत्या गांव के अनिल कौशिक व उसकी प्रेमिका ने कर दी। आरोपी अनिल कौशिक ने बताया कि गिरधर को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। तब से अनिल अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर गिरधर की हत्या करने की फिराक में था। जांच में खुलासा किया है कि अनिल व उसकी प्रेमिका ने गला दबाकर व चाकू से वार कर अपनी बहन की प्रेमी गिरधर की हत्या कर दी।



