वीआईपी रोड स्थित क्वीन्स क्लब में हवाई फ़ायरिंग.. युवक गिरफ्तार..

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर में बर्थ डे पार्टी के दौरान गोली चलने की खबर आ रही है। घटना वीआईपी रोड स्थित क्लब की है, जहां बर्थडे पार्टी के दौरान वीआईपी रोड स्थित क्लब में गोली चली है। मामले में पुलिस ने आरोपी हितेश पटेल को गिरफ्तार किया है।

 

लॉकडॉउन में राजधानी के सबसे पॉश और व्हीआईपी इलाक़े में मौजुद एक क्लब में पार्टी के बाद पार्किंग को लेकर उपजे विवाद में हवाई फ़ायरिंग हुई। बताया जा रहा है, कि क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी का आयोजन था, और उस दौरान पार्किंग को लेकर विवाद हुआ जिस पर भिलाई निवासी हितेश पटेल ने गोली चला दी। गोली चलने की खबर मिलते ही हवाई फ़ायर करने वाले युवक को सीएसपी नसर सिद्दकी और स्टाफ़ ने तत्काल पहुँच कर हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button