छत्तीसगढ़

बस्तर के इन भाजपा नेताओं को केंद्र ने दी X श्रेणी की सुरक्षा, देखिए सूची

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर क्षेत्र के 24 भाजपा नेताओं को मिर्ला प्लस श्रेणी की थ्रेट इनपुट को लेकर लाजिस्टिक सुरक्षा देने के लिए डीजीपी अशोक जुनेजा को निर्देशित किया है।

बस्तर संभाग के भाजपा के 24 नेताओं को एक दो दिन के अंदर सशस्त्र जवानों देंगे सुरक्षा ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में काम कर रहे बस्तर संभाग के 24 नेताओं की सुरक्षा में एक दो दिन के भीतर 31 दिसंबर तक सशस्त्र जवान तैनात करने का कहा गया है। गौरतलब है कि भाजपा के नेताओं को सीआरपीएफ सुरक्षा दी गई है उसमें दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव क्षेत्र में काम कर रहे नेता शामिल हैं। इसके साथ ही जगदलपुर से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी किरण देव और वरिष्ठ भाजपा नेता तथा अधिवक्ता सुधीर पांडेय को ये सुरक्षा दी गई है। जिसमे बीजापुर से भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 7 लोगों का नामो की सूची जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button