प्रधानमंत्री मोदी बोले नेपाल बिना हमारे राम अधूरे, अपना खास रिश्ता बुद्ध से बताया

पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में कहा कि नेपाल के बिना तो हमारे राम भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि आज यदि भारत में राम मंदिर बन रहा है तो नेपाल के लोगों को भी खुशी होगी। भारत के लोगों ने हजारों सालों से आस्था के साथ देखा है। यह देश अपनी संस्कृति को बचाकर रखने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी साझा विरासत, साझा संस्कृति और साझा प्रेम है। यही हमारी पूंजी है। यह जितनी सशक्त होगी, उतना ही हम दुनिया को बुद्ध का संदेश पहुंचा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button