सिद्दधू का पत्ता साफ? कांग्रेस ने सीएम कैंडिडेट चरणजीत सिंह चन्नी को बनाने का किया इशारा

कांग्रेस आलाकमान पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका देने जा रही है या यूं कहें कि झटका दे चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने यह तय कर लिया है कि पंजाब में कांग्रेस का सीएम कैंडिडेट कौन होगा? पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो से ऐसा लग रहा है कि पार्टी की ओर से पंजाब में सीएम फेस चरण
जीत सिंह चन्नी ही होंगे।

इससे पहले पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख में आज बड़ा अपडेट सामने आया। चुनाव आयोग ने संत रबिदास जयंती के कारण मतदान की तारीख 14 फरवरी से 20 फरवरी खिसका दी है। इस बीच पंजाब में हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने सीएम कैंडिडेट का नाम उजागर नहीं किया है। आम आदमी पार्टी मंगलवार को अपने सीएम कैंडिडेट का नाम फाइनल कर सकती है। लेकिन ये बात भी है कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को अपनी पसंद कह चुके हैं। बस उनके नाम पर मुहर लगना बाकी है।

लड़ाई नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच की है। एक तरफ सिद्धू पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर प्रदेश की राजनीति में अपना दबदबा बना चुके हैं और सभी को दिखा चुके हैं कि पार्टी आलाकमान के बीच उनकी विश्वसनीयता कितनी ज्यादा है? दूसरी ओर कांग्रेस के पास दलित चेहरे और अपनी शांत छवि के रूप में पहचान रखने वाले चरणजीत सिंह चन्नी है। चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने बड़े सोच-विचारकर कैप्टन की जगह दी थी।

सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किए गए वीडियो में कांग्रेस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो से पता लगता है कि चन्नी ही पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट होंगे।
सर्वे में भी सिद्धू पर भारी पड़े चन्नी
एबीपी न्यूज चैनल ने सी वोटर के साथ मिलकर पंजाब कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट को लेकर एक सर्वे भी किया था। जिसमें 42 प्रतिशत लोगों ने सीएम चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को पसंद किया। जबकि 23 फीसदी लोगों की पसंद नवजोत सिंह सिद्धू है।

Related Articles

Back to top button