प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया प्रेमी, फिर मार दी गोली

गाजियाबाद. विजयनगर थाना क्षेत्र में 32 साल की एक शादीशुदा महिला को उसके पूर्व प्रेमी ने गोली मार दी. महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
महिला को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें आरोपी भगाता नजर आ रहा है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. यह घटना गौशाला चौकी क्षेत्र की है. यहां रहने वाली 32 साल की आसमा को उसके पूर्व प्रेमी शादाब ने गोली मारी. यह घटना शाम करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है. शादाब अपने एक साथी के साथ महिला से मिलने पहुंचा. इसके बाद उसे गोली मारकर फरार हो गया.
घायल आसमा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका परिचित है. दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में खाना बनाने के काम के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के प्रेम संबंध शुरू हो गए थे. कुछ मुलाकातों के बाद उसने अपने प्रेमी से मिलना बंद कर दिया था. मगर, आरोपी लगातार महिला का पीछा कर उसे अपने पास बुलाने के लिए परेशान करने लगा. मंगलवार आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद उसे गोली मार दी.



