FEATURED

पुणे में पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

महाराष्‍ट्र के पुणे में अचानक से एक ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार दौंड-पुणे के बीच चलने वाली शटल डेमू ट्रेन में आग लग गई. यह ट्रेन रोज़ाना सुबह सात बजकर पांच मिनट पर दौंड से रवाना होती है. सोमवार सुबह भी ये ट्रेन दौंड से रवाना हुई थी और इस दौरान इंजन से तीसरे डिब्बे में आग लगी है. इस डिब्बे में आग लगने के कारण धुएं का भारी गुबार फैल गया है और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया है.

 

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें ट्रेन के अंदर धुआं-धुआं दिख रहा है. ट्रेन में मौजूद यात्री इधर-उधर भाग रहे हैं और डरे हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button